लोकसभा चुनाव 2019 में वाराणसी सीट से कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी की उम्मीदवारी न होने के फैसले पर खुद प्रियंका गांधी ने जवाब दिया है. उत्तर प्रदेश के रायबरेली में चुनाव प्रचार के दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा ने पत्रकारों से बातचीत में वाराणसी से चुनाव न लड़ने के पीछे की वजह बताई है. उन्होंने कहा है कि अगर वह वाराणसी से चुनाव लड़तीं तो वह सिर्फ वाराणसी तक ही सीमित रह जातीं, जबकि उनका काम पूरे पूर्वी उत्तर प्रदेश का है.