Mic On Hai: प्रियंका गांधी संभालेंगी UP कांग्रेस की कमान! बीजेपी में जाने वाले हैं राजा भैया? उत्तर प्रदेश की राजनीति (UP Politics) में इस समय एक साथ कई बड़े और चौंकाने वाले घटनाक्रम सामने आ रहे हैं, जिससे राज्य का सियासी पारा अचानक सातवें आसमान पर पहुंच गया है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि कांग्रेस पार्टी एक बार फिर उत्तर प्रदेश में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए बड़ा दांव खेलते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) को यूपी की कमान सौंप सकती है।