कौन हैं पंजाब के वो AAP के 3 विधायक, जिन्होंने चुवास से पहले थामा BJP का दामन?

  • 16:44
  • प्रकाशित: नवम्बर 02, 2026

पंजाब में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. AAP के 3 विधायकों ने आज दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया. बीजेपी में शामिल होने वाले विधायकों में अमृतसर नॉर्थ से विधायक और पूर्व IPS अधिकारी कुंवर विजय प्रताप सिंह, समाना सीट से विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जोड़ामाजरा और सनौर सीट से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा शामिल हैं. बीजेपी मुख्यालय में आयोजित ज्‍वॉइनिंग सेरेमनी में राष्ट्रीय महामंत्री एवं पंजाब प्रभारी सतीश पूनिया, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों और सह प्रभारी वीरेंद्र सचदेवा मौजूद रहे. 

संबंधित वीडियो