चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. अमृतसर नॉर्थ से AAP विधायक कुंवर विजय प्रताप ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने विधानसभा स्पीकर को अपना इस्तीफा भेज दिया है. कुंवर विजय प्रताप पूर्व IPS अधिकारी हैं. पिछले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने नौकरी से इस्तीफा देकर आम आदमी पार्टी जॉइन की थी. अब उनका इस्तीफा पार्टी के लिए बड़ा डेंट माना जा रहा है. ये लगातार तीसरे विधायक हैं, जिन्होंने अपनी सीट से इस्तीफा दिया है. कल भी दो विधायकों ने पार्टी छोड़ी थी और प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया था कि पार्टी ने जो प्रॉमिस किए थे वो पूरे नहीं किए और काम करने की इंडिपेंडेंस नहीं मिल रही थी. बताया जा रहा है कि कुंवर विजय प्रताप भी काफी लंबे समय से पार्टी से नाराज चल रहे थे और लगातार सवाल उठा रहे थे.