दिल्ली में खालिस्तान समर्थक बड़ी साजिश का पता चला है. दिलजीत दोसांझ का शो खराब करने और माहौल बिगाड़ने की कोशिश को दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने नाकाम कर दिया है. मेट्रो स्टेशनों पर खालिस्तानी नारे और दिलजीत दोसांझ के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर लगाने के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक महिला भी शामिल है. ये पहली बार है जब SFJ (सिख फॉर जस्टिस) के स्लीपर सेल के तौर पर कोई महिला काम कर रही थी.