कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा ने आरोप लगाया है कि दिल्ली में राजस्थान सरकार द्वारा संचालित 'बीकानेर हाउस' ने उन्हें अपनी प्रदर्शनी 'नो आइडिया इज फाइनल' से ज्यादातर तस्वीरें हटाने के लिए कहा गया. इसके बाद 70 के आसपास फोटोज को हटवा दिया गया. इसे लेकर अब विवाद खड़ा हो गया है. इस पूरे विवाद पर प्रियंका गांधी वाड्रा का बयान भी सामने आया है.