मध्‍य प्रदेश के देवास में ट्रक ड्राइवर ने थानेदार को कुचला! रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात

  • 11:05
  • प्रकाशित: नवम्बर 02, 2026

मध्य प्रदेश के देवास जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई, जहां अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी की मौत हो गई. पुलिस को सूचना मिली थी कि हरदा से गुजरात जा रहे एक ट्रक में अवैध शराब की बड़ी खेप ले जाई जा रही है. सूचना के बाद 5 से ज्यादा पुलिस टीमों को ट्रक को पकड़ने के लिए लगाया गया। हरदा-नेमावर हाईवे पर पुलिस ने ट्रक को रोकने की कोशिश की. खातेगांव TI दिलीप पुरी ने ड्राइवर को नीचे उतरने को कहा, लेकिन शराब माफिया के हौसले इतने बुलंद थे कि ड्राइवर ने ट्रक को डिवाइडर पर चढ़ाते हुए TI को कुचल दिया. ट्रक का पिछला पहिया उनके शरीर पर से गुजर गया, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल TI को खातेगांव अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. अब पीएम के बाद उनके पार्थिव शरीर को राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव धार जिले के सरदारपुर ले जाया जा रहा है.