कांग्रेस नेता शशि थरूर ने केंद्र सरकार की तारीफ की है. शशि थरूर ने दिल्ली पुलिस की भी सराहना की है. विपक्ष के प्रदर्शन के दौरान पुलिस और सरकार की कार्रवाई की उन्होंने तारीफ की. थरूर ने एनडीटीवी से बात करते हुए कहा, "सरकार ने संयम दिखाया, पुलिस ने इस बार काफी संयम बरता. समर्थकों की भारी भीड़ जुटी थी, लेकिन सरकार और पुलिस की तरफ से शनिवार-रविवार जैसी कार्रवाई नहीं हुई." बाराखंबा से सुप्रीम कोर्ट तक जो मार्च निकाला था उसकी शुरुआत को लेकर उन्होंने ये बयान दिया. उन्होंने कहा शनिवार-रविवार को CJP के प्रोटेस्ट के खिलाफ पुलिस ने जो कार्रवाई की थी उस तरीके की तस्वीर कम से कम देखने को नहीं मिली और सरकार और पुलिस ने संयम बरता.