महादेव बेटिंग एप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत लाया गया, आज रायपुर CBI कोर्ट में होगी पेशी

  • 5:47
  • प्रकाशित: नवम्बर 02, 2026

महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी केस के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को भारतीय एजेंसियों ने ओमान से भारत लाकर बड़ी कामयाबी हासिल की है. कल रात उसे ओमान से प्रत्यर्पित कर दिल्ली स्थित CBI मुख्यालय लाया गया. CBI की विशेष टीम इंटरपोल के सहयोग से उसे लेकर आई. तस्वीरों में सौरभ CBI दफ्तर के अंदर गाड़ी में बैठा नजर आया. आज उसे रायपुर की CBI स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा. सौरभ चंद्राकर महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी सिंडिकेट का प्रमोटर है. CBI के मुताबिक, उसने अपने सहयोगी के साथ मिलकर भारत में करीब 3,200 पैनल खोले हुए थे, जिनके जरिए अलग-अलग लोग इलीगल बेटिंग चला रहे थे. आरोप है कि इस एप के जरिए करीब 90,000 करोड़ रुपये कमाए गए, जिसमें से 6,000 करोड़ रुपये हवाला के जरिए देश से बाहर भेजे गए, जिसमें कई हवाला ऑपरेटर शामिल थे. एक एप बंद होता था तो दूसरा चालू हो जाता था.

संबंधित वीडियो