अमिताभ बच्चन हर रविवार को मुंबई में अपने घर 'जलसा' के बाहर फैन्स से मुलाकात करते हैं. यह बिग बी की एक ऐसी परंपरा है जिसे वे सालों से निभाते आ रहे हैं. इस रविवार यानी 1 नवंबर को भी अमिताभ अपने घर से बाहर आए और बाहर इंतजार कर रहे फैन्स से मुलाकात की. सभी का अभिवादन किया लेकिन इस बार उनकी सुरक्षा और कड़ी और पहले से ज्यादा चाक चौबंद थी. इस बार अमिताभ बच्चन एक ट्रांसपेरेंट बुलेट प्रूफ शीट के पीछे खड़े होकर फैन्स से मुलाकात करते नजर आए. ऐसा माना जा रहा है कि सीनियर एक्टर की सुरक्षा को लेकर ज्यादा सतर्क रहने के तौर पर इस तरह के इंतजाम किए गए हैं.