एक नवंबर का क्या है प्लान? बीजेपी अब विपक्ष से यही सवाल पूछ रही है. दरअसल, एक नवंबर को कांग्रेस ने रामलीला मैदान में एक बड़ी रैली और प्रदर्शन की योजना बनाई है. इसी कार्यक्रम को लेकर आज बीजेपी हमलावर नजर आई. बीजेपी ने कांग्रेस समेत INDIA गठबंधन को घेरते हुए सवाल उठाए हैं. एक नवंबर को होने वाले इस बड़े प्रदर्शन को लेकर अब सियासी बयानबाजी तेज हो गई है और बीजेपी ने INDIA गठबंधन पर बड़ा हमला बोला है.