इंडिया ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट मार्च के दौरान राहुल गांधी को एक शख्स ने धक्का मारा, कांग्रेस सांसद ने पलटवार भी किया. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. इस वीडियो में राहुल गांधी भीड़ के बीच घिरे नजर आ रहे हैं. इस बीच पीछे से एक सफेद शर्ट पहना हुआ शख्स राहुल गांधी को धक्का मारता है. इसका अहसास कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी हो जाता है. इसके बाद आरोपी शख्स को पीछे धकेल दिया जाता है.