हालही में हुए विधानसभा चुनावों में बीजेपी शिवसेना गठबंधन को पूर्ण बहुमत के बावजूद महाराष्ट्र में नई सरकार का शपथ ग्रहण नहीं हो पा रहा है. जबकि हरियाणा में बीजेपी जो बहुमत से दूर थी उसने शपथ ग्रहण भी कर लिया. वहीं 24 अक्टूबर को आए नतीजों के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने ऐलान कर दिया था कि देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई में महाराष्ट्र विकास करेगा. लेकिन शिवसेना, बीजेपी को 50-50 फॉर्मूला याद दिला रही है.