दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की 'वोट बचाओ देश बचाओ' रैली के जवाब में बीजेपी आज देशव्यापी अभियान शुरू कर रही है. बीजेपी का 'लोकतंत्र बचाओ अराजकता मिटाओ' अभियान शुरू हो रहा है, जिसमें तमाम बड़े नेता सड़कों पर उतरकर पदयात्रा करेंगे और विपक्ष के आरोपों का सड़क पर जवाब देंगे. लखनऊ में जेपी नड्डा और योगी आदित्यनाथ पदयात्रा करेंगे. रोहतक में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन पैदल मार्च करेंगे. शिमला में सीएम हिमंता बिस्वा शर्मा कमान संभालेंगे. ठाणे में देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे और फरीदाबाद में धर्मेंद्र प्रधान मार्च करेंगे.
मुंबई से सटे ठाणे में महायुति का जोरदार शक्ति प्रदर्शन देखने को मिलेगा. ठाणे महानगर पालिका मुख्यालय से पदयात्रा शुरू होगी. 'जनादेश का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान' जैसे बैनर यहां लगे हैं. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्री ठाणे में लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा करते नजर आएंगे. पूरे प्रदेश से भीड़ पहुंची है.
बीजेपी का मकसद ग्राउंड पर उतरकर सरकार की योजनाओं और चुनाव आयोग के पक्ष में माहौल बनाना है, जबकि पूरा विपक्ष दिल्ली के रामलीला मैदान में जुटा है.