उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर कांग्रेस भी एक्टिव मोड में आ गई है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज शाम उत्तर प्रदेश को लेकर अहम बैठक बुलाई है. यूपी की कांग्रेस टीम के साथ प्रियंका गांधी की ये बैठक होनी है, संगठन और सीट बंटवारे को लेकर इस बैठक में चर्चा होगी. बैठक आज शाम 3:30 बजे प्रियंका गांधी के घर पर होगी, जिसमें यूपी प्रभारी, सह प्रभारी और पूरी यूपी कांग्रेस टीम शामिल होगी. वैसे बता दें कि औपचारिक तौर पर प्रियंका गांधी यूपी में किसी जिम्मेदारी में नहीं हैं, लेकिन पिछली बार वो प्रभारी थीं और इस बार भी वो पर्दे के पीछे से मुख्य भूमिका निभा रही हैं.