गुजरात के अहमदाबाद में हिट-एंड-रन का एक मामला सामने आया है. यहां फुटपाथ पर सो रहे लोगों को तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने कुचल दिया है. इस दर्दनाक हादसे में मां और बेटे की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य लोग घायल हुए हैं. पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि आरोपी ड्राइवर नशे में था. कार से 6 बीयर के कैन भी बरामद हुए हैं. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.