बेंगलुरु के मशहूर इंदिरा नगर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. एक आरोपी ने महिला से सोने की चैन छीनने की कोशिश की, चैन नहीं देने पर उसकी गर्दन पर चाकू रखकर जान से मारने की धमकी दी. आरोपी का नाम प्रभुराज है. वीडियो में दिख रहा है कि आरोपी महिला को दुकान से घसीटकर बाहर लाता है, उसे जकड़ लेता है और गर्दन पर चाकू रखे रहता है. महिला ने चैन पकड़ ली, छोड़ने को तैयार नहीं हुई, तो आरोपी ने चाकू लगाकर उसे धमकाया और काफी देर तक उसे पकड़े रहा. आसपास लोग खड़े थे, पहले एक व्यक्ति ने हिम्मत दिखाई, आरोपी को काबू में करने की कोशिश की, फिर धीरे-धीरे और लोग जुट गए. भीड़ ने महिला को आरोपी के चंगुल से छुड़ा लिया और प्रभुराज की जमकर पिटाई करके उसे पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.