गाजीपुर बॉर्डर पर बीजेपी कार्यकर्ताओं और किसानों में झड़प

गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों और बीजेपी नेताओं के बीच झड़प की खबर है. जानकारी के अनुसार, बीजेपी के कुछ नेता कार्यकर्ता गाजीपुर बॉर्डर पर अमित प्रधान नाम के पार्टी संगठन से जुड़े नेता का स्वागत करने के लिए पहुंचे थे इसी दौरान हंगामा और प्रदर्शन हो गया. प्रदर्शनकारी किसानों ने हंगामा और पथराव शुरू कर दिया, काले झंडे भी दिखाए. मौके पर मौजूद पुलिस ने बीजेपी नेता की गाड़ी को किसी तरह वहां से निकलवाया. घटना के बाद बीजेपी कार्यकर्ता काफी संख्या में गाजियाबाद एसएस पी दफ्तर पहुचे और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की. उनका कहना हैं कि किसानों ने गाजीपुर बॉर्डर पर बीजेपी कार्यकर्ताओं की कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की है.

संबंधित वीडियो