महाराष्ट्र में किसानों का मुंबई कूच, 12 हजार किसान 1000 गाड़ियों से अकोले नासिक से CM आवास रवाना

  • 0:51
  • प्रकाशित: अक्टूबर 27, 2026

कर्जमाफी और जमीन के हक के लिए आर-पार की लड़ाई के लिए हजारों किसानों ने मुंबई में मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास की ओर कूच कर दिया है. नासिक-अकोले से मुंबई की ओर किसानों का लॉन्ग मार्च शुरू हो गया है. इन किसानों का कहना है कि मुख्‍यमंत्री आवास पर पहुंचकर अपनी मांगें रखेंगे. मुंबई की ओर किसानों का कूच! महाराष्ट्र में किसानों ने सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है. 12 हजार से ज्यादा किसान और आदिवासी 1000 से अधिक वाहनों के साथ अकोले और नासिक से मुंबई की ओर बढ़ रहे हैं.

अखिल भारतीय किसान सभा AIKS के नेतृत्व में यह लॉन्ग मार्च मुंबई पहुंचकर सीधे सीएम आवास वर्षा तक जाने पर अड़ा है. जबकि मुख्यमंत्री ने आज शाम 4 बजे सह्याद्री गेस्ट हाउस में बातचीत के लिए बुलाया है, लेकिन किसान आर-पार के मूड में हैं. उन्हें सिर्फ आश्वासन नहीं, बल्कि लिखित और ठोस फैसले चाहिए. आंदोलनकारियों की सबसे अहम मांग है कि नियमित कर्ज चुकाने वाले किसानों को भी 2 लाख रुपये की कर्जमाफी मिले. राज्य के 305 सूखाग्रस्त तालुकों में दी जा रही 5000 रुपये की मदद नाकाफी है, इसका उचित मुआवजा मिले और नमो शेतकरी योजना की दो रुकी हुई किस्तें तुरंत जारी हों. इसके आलावा भी किसानों की कई मांग हैं.