बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में 13 मासूम बच्चों की मौत का दर्द अभी कम भी नहीं हुआ था कि दशकर्म के दिन गांव में एक नया विवाद खड़ा हो गया. जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की मौजूदगी में बीजेपी नेता गगन राय और जेडीयू के प्रदेश सचिव अजीत यादव के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला मारपीट तक पहुंच गया. इस दौरान जेडीयू नेता अजीत यादव घायल हो गए. उनकी नाक में चोट लगने के कारण काफी खून बहने लगा.