CJI पर टिप्पणी को लेकर संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से माफी मांगी, ये है पूरा मामला

  • 3:06
  • प्रकाशित: अक्टूबर 29, 2026

शिवसेना UBT नेता संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से माफी मांगी. चीफ जस्टिस सूर्यकांत के खिलाफ टिप्पणी पर राउत ने माफीनामा दिया है. सुप्रीम कोर्ट के भेजे अवमानना नोटिस के बाद हलफनामे में संजय राउत ने कहा, "बिना शर्त, पूरी तरह से और स्वेच्छा से माफी मांग रहा हूं, न्यायपालिका की स्वतंत्रता और गरिमा का सम्मान करता हूं, मंशा कभी अपमान करने की नहीं थी." 
CJI जस्टिस सूर्यकांत ने इंडी ब्लॉक के नेताओं - राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं से मिलने से इनकार कर दिया था. इसके बाद राउत ने पोस्ट डाला, दावा किया - "उनके पास बीजेपी नेताओं के साथ लंदन जाकर बैडमिंटन खेलने का टाइम है, लेकिन विपक्षी नेताओं से मिलने का टाइम सुप्रीम कोर्ट जजों के पास नहीं है." ये दावा सोशल मीडिया में कुछ वक्त पहले आया था, जो बिल्कुल गलत था. जो वीडियो लगाया गया था वो पिछले साल दिल्ली का वीडियो था, लंदन में ऐसी कोई बात नहीं हुई थी.