कॉकरोज जनता पार्टी के तीन नेताओं सौरभ दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे को दिल्ली पुलिस ने समन किया है. दिल्ली क्राइम ब्रांच ने आज तीनों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है. तिहाड़ जेल से रिहाई के बाद सीजेपी नेताओं के पास अब पुलिस का समन पहुंचा है. मामला जंतर-मंतर में अवैध तरीके से घुसने और ट्रेसपासिंग को लेकर दर्ज हुआ था, जिस मामले में इनको 7 दिन जेल में रहना पड़ा. उसी मामले की जांच अब क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दी गई थी. इसी जांच के सिलसिले में क्राइम ब्रांच ने सौरभ दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे को समन जारी किया है और 12 बजे राजौरी गार्डन में क्राइम ब्रांच ऑफिस में बुलाया गया है.