UP Samvaad 2026: जब ओपी राजभर ने सुनाए खेती के किस्से, लगे ठहाके

  • 18:44
  • प्रकाशित: अक्टूबर 11, 2026

UP Samvaad 2026: ओम प्रकाश राजभर ने दावा किया कि मैंने एक बार आलू की खेती की थी. तब एक-एक आलू लगभग एक किलो तक का हुआ था और पूरे मंडल में टॉप पर आए थे. इसके अलावा उन्होंने दावा किया कि शलगम भी उन्होंने बड़े पैमाने पर उपजाया था. उन्होंने दावा किया कि लहसुन की खेती की और उसी की मेड़ पर शलगम लगा दिए. ये शलगम 5-5 किलो के थे. राजभर ने कहा कि एक बार ऐसी मटर तैयार की कि मंडी में कारोबारी मान नहीं रहे थे कि आपने पैदा किया है. उनका कहना था कि ये बीज के लिए लाए हैं या पैदावार की है. वे लोग मानने को ही तैयार नहीं थे. फिर उन्हें जब मैं खेत पर लेकर लाया तो वे हैरान रह गए. 

संबंधित वीडियो