UP Samvaad 2026: यूपी में कश्मीरी सेब, नीदरलैंड के फूल उगा रहे किसान, जानिए नई तकनीक का कमाल

  • 46:57
  • प्रकाशित: अक्टूबर 11, 2026

UP Samvaad 2026: क्या उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में भी सेब की खेती संभव है? क्या इंजीनियरिंग और कॉर्पोरेट की नौकरी छोड़कर खेती को एक सफल करियर बनाया जा सकता है? NDTV के खास कार्यक्रम 'कृषि से समृद्धि' में किसानों ने खेती के नए प्रयोगों, आधुनिक तकनीक और टिकाऊ कृषि के अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में मंजीत ने हरमन-99 किस्म के सेब की खेती के अपने अनुभव बताए। उन्होंने बताया कि किस तरह उन्होंने उत्तर प्रदेश के मैदानी क्षेत्र में सेब के पौधे लगाए और इस दौरान पौधरोपण से लेकर बाग तैयार करने तक कई चुनौतियों का सामना किया। वहीं, सॉफ्टवेयर इंजीनियर अंकुर और मैकेनिकल इंजीनियर रश्मि ने बताया कि कोरोना महामारी के बाद उन्होंने कॉर्पोरेट करियर से हटकर कानपुर में खेती की ओर रुख क्यों किया। दोनों ने मिट्टी की सेहत, टिकाऊ खेती और खेती को आर्थिक रूप से व्यवहार्य बनाने की अपनी सोच साझा की। क्या नई फसलों के प्रयोग और इंजीनियरिंग की तकनीकी समझ भारतीय खेती को नया रास्ता दे सकती है? जानिए कैसे युवा किसान पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर नए अवसर तलाश रहे हैं। देखिए 'कृषि से समृद्धि' की यह खास चर्चा, सिर्फ NDTV पर। 

संबंधित वीडियो