एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है. पुलिसकर्मी ने एम्बुलेंस के लिए रास्ता खाली करने के लिए व्यस्त सड़क पर 2 किलोमीटर लंबी दौड़ लगाई. अब सोशल मीडिया पर पुलिसकर्मी की खूब तारीफ हो रही है. बता दें कि एक गंभीर मरीज को ले जा रही एम्बुलेंस के लिए रास्ता खाली करने के लिए पुलिसकर्मी ने ऐसा किया. एम्बुलेंस हैदराबाद के एबिड्स से कोटि की तरफ रही थी जब पुलिसकर्मी ने एंबुलेंस को ट्रैफिक में फंसे देखा. जिसके बाद वे रास्ता खाली कराने में जुट गए. ट्रैफिक पुलिस कॉन्स्टेबल की पहचान जी बाबजी के रूप में की गई है.