आज के शो भारत की बात बताता हूं में सैयद सुहैल के साथ हम राजनीति और देश-दुनिया की सबसे बड़ी खबरों का गहराई से विश्लेषण करेंगे. एक तरफ अखिलेश यादव अपनी 'नई समाजवादी' राजनीति के तहत सॉफ्ट हिंदुत्व की राह पर चलते हुए अयोध्या या मथुरा से रथ यात्रा निकालने की तैयारी में हैं, तो दूसरी तरफ देश और दुनिया भर में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा की धूम है. इसके अलावा, हम बात करेंगे मौलाना जर्जीस अंसारी के उस विवादित बयान की, जिसमें उन्होंने भगवान कृष्ण को नमाज़ी बताया है, और जानेंगे कि कैसे इस पर संतों का गुस्सा फूट पड़ा है.