हैदराबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. एक स्कूल पर दूसरी कक्षा के एक छात्र से कलमा पढ़वाने का दबाव बनाने का आरोप लगा है. छात्र के परिजनों का दावा है कि उनके, जो हिंदू समुदाय से है, को कक्षा में कलमा और धार्मिक आयतें पढ़ने के लिए कहा गया. परिजनों ने इस मामले को लेकर स्कूल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं और इसकी शिकायत भी की है. फिलहाल मामले को लेकर जांच और आगे की कार्रवाई की मांग की जा रही है.