हैदराबाद में 25 बच्चों की क्लास में इकलौते हिंदू छात्र से कलमा पढ़वाने का आरोप

  • 6:12
  • प्रकाशित: जुलाई 16, 2026

हैदराबाद के एक स्कूल में दूसरी कक्षा के एक हिंदू छात्र को कथित तौर पर इस्लामी कलमा पढ़ाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. अभिभावकों का आरोप है कि बच्चे को स्कूल में कलमा और सूरह अल-फातिहा पढ़ने के लिए कहा गया, जिसके बाद उन्होंने स्कूल प्रबंधन से इस पर सवाल उठाया. परिवार का कहना है कि किसी एक धर्म की प्रार्थना दूसरे समुदाय के छात्रों पर नहीं थोपी जानी चाहिए. उन्होंने स्कूल के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है. वहीं, स्कूल प्रबंधन और टीचर का कहना है कि उन्हें बच्चे के धर्म के बारे में जानकारी नहीं थी. क्लास में 25 बच्चे हैं, जिनमें से केवल एक ही हिंदू छात्र है, और गलती से सभी को एक जैसा होमवर्क दे दिया गया. मामला अब पुलिस तक पहुंच गया है. अभिभावकों ने शिकायत दर्ज करा दी है.