जंतर-मंतर पर जुटे युवा प्रदर्शनकारियों का आज संसद तक मार्च है, जिसे CJP पार्टी ने बुलाया था. प्रदर्शनकारी बैरिकेड तोड़कर संसद की तरफ बढ़ने लगे तो रैपिड एक्शन फोर्स और दिल्ली पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए लाठीचार्ज किया. पुलिस का कहना है धारा 163 लागू थी, संसद के पास मार्च की इजाजत नहीं थी. प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया और एक सरकारी दफ्तर में तोड़फोड़ की. इस झड़प में 6 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. वहीं संसद के अंदर भी NEET पेपर लीक मुद्दे पर विपक्ष के हंगामे के बाद दोनों सदनों की कार्यवाही 1:30 बजे तक स्थगित कर दी गई. केंद्र सरकार का कहना है पुलिस ने नियमों के तहत कार्रवाई की, जबकि विपक्ष का आरोप है सरकार युवाओं की आवाज दबा रही है.