हैदराबाद की साइबर क्राइम पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ एआई से तैयार की गई आपत्तिजनक तस्वीरों और वीडियो को प्रसारित करने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 6 इंस्टाग्राम अकाउंट संचालकों और मेटा इंडिया के प्रमुख के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेटा इंडिया को नोटिस जारी कर जांच में शामिल होने के निर्देश दिए हैं।