अंतरिक्ष में जाएगा हीरा-सोना! भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट विक्रम-1 लॉन्च को तैयार

  • 7:07
  • प्रकाशित: जुलाई 17, 2026

अंतरिक्ष की दुनिया में भारत एक नया और ऐतिहासिक कदम उठाने जा रहा है. आमतौर पर श्रीहरिकोटा के ऐतिहासिक लॉन्च पैड से हमें इसरो (ISRO) के रॉकेट ही उड़ान भरते दिखते हैं, लेकिन इस बार नजारा कुछ अलग है. पहली बार भारत के अपने स्पेस स्टार्टअप 'स्काईरूट एयरोस्पेस' (Skyroot Aerospace) का प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट 'विक्रम-1' उड़ान भरने के लिए पूरी तरह तैयार है. एनडीटीवी के साइंस एडिटर पल्लव बागला ने सीधे श्रीहरिकोटा के स्पेस पोर्ट से स्काईरूट के सीईओ पवन चंदना से एक्सक्लूसिव बातचीत की है. पवन चंदना और उनकी 1000 लोगों की टीम की 4 साल की कड़ी मेहनत अब लॉन्च पैड पर खड़ी है.

इस मिशन की सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि विक्रम-1 में सिर्फ वैज्ञानिक पेलोड्स ही नहीं जा रहे हैं. भारत को ट्रिब्यूट देने के लिए अंतरिक्ष में एक कमल के आकार का असली हीरा (Diamond) भेजा जा रहा है. साथ ही, भारत के तीन महान वैज्ञानिकों (डॉ. विक्रम साराभाई, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम और डॉ. सीवी रमन) को सम्मान देने के लिए सोने पर उकेरी गई माइक्रो-स्कल्पचर आर्ट भी भेजी जा रही है.

यह रॉकेट अपने साथ अंतरिक्ष का कचरा (Space Debris) साफ करने वाली रोबोटिक तकनीक और सोलर सिस्टम को समझने वाले खास सैटेलाइट्स भी लेकर जा रहा है. यह मिशन 'मेड इन इंडिया, मेड फॉर द वर्ल्ड' का सबसे बेहतरीन उदाहरण है, जो भारत को ग्लोबल स्पेस मार्केट का किंग बना सकता है.

संबंधित वीडियो