देहरादून:
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा का स्वागत करते हुए भाजपा ने कहा है कि पार्टी चुनाव में उतरने को लेकर पूरी तरह तैयार है और दो-तिहाई बहुमत से अगली सरकार बनाने को लेकर आश्वस्त है. प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता मुन्ना सिंह चौहान ने बताया कि ‘हम पूरी तरह तैयार और उत्साहित हैं. राज्य के लोग भ्रष्ट सरकार से निजात पाने को लेकर व्यग्र हैं, जिसका प्रदर्शन शून्य रहा है. हम पूर्ण बहुमत से सत्ता में आने को लेकर आश्वस्त हैं.’
‘कांग्रेस की हार और भाजपा की एकतरफा जीत’ के कारणों के बारे में चौहान ने कहा कि राज्य सरकार की नाकामी और भ्रष्टाचार किसी से छिपी नहीं है और भाजपा के लगातार अभियान से सत्ता के गलियारों के भ्रष्टाचार को उजागर करने में मदद मिली. इसमें कथित स्टिंग ऑपरेशन की भी बड़ी भूमिका रही. इसी बीच भाजपा की उत्तराखंड इकाई ने विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा के बाद लागू चुनाव आदर्श आचार संहिता का हवाला देते हुए देहरादून से नैनी सैनी और चिन्यालीसौड़ तक निशुल्क विमान यात्रा सेवा को रोकने की मांग की है, हालांकि निर्वाचन अधिकारी ने इस मांग को खारिज कर दिया.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं