विज्ञापन

Uttarakhand: घर में घुसा कई फीट लंबा अजगर, कुर्सी पर बैठे लोगों के बगल से गुजरा; CCTV में दिखते ही मचा हड़कंप

Python Viral Video: पूर्व फौजी सूबेदार पच्चू सिंह घर में लेटकर CCTV कैमरे चेक कर रहे थे. तभी कैमरे में कई फीट लंबा अजगर घर के मुख्य दरवाजे से अंदर आता और आंगन में घूमता दिखा.

दीवार के सहारे पड़ा रहा था अजगर.

Uttarakhand Hindi News: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पूर्व फौजी सूबेदार पच्चू सिंह अपने घर में लेटे हुए सीसीटीवी कैमरे चेक कर रहे थे. इसी दौरान उन्हें कैमरे में एक कई फीट लंबा अजगर घर के अंदर घूमता दिखाई दिया. अजगर को देखते ही परिवार के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. बता दें कि यह घटना बाजपुर के पंचायत खम्बारी गांव की है.

जानकारी के अनुसार, अजगर घर के मुख्य दरवाजे से अंदर आता हुआ सीसीटीवी कैमरे में साफ कैद हो गया. हैरानी की बात यह रही कि उस समय घर के बाहर कुर्सियों पर लोग बैठे हुए थे, लेकिन किसी की नजर अजगर पर नहीं पड़ी. कैमरे की फुटेज देखने पर अजगर  का पता चला अजगर घर के आंगन में घूमता रहा मामले की जानकारी मिलते ही विक्रमपुर के पूर्व प्रधान सुखवंत सिंह व अन्य ग्रामीण  मौके पर पहुंचे और तुरंत वन विभाग को सूचना दी.

Latest and Breaking News on NDTV

वन विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

मौके पर मौजूद लोगों ने घर में घूम रहे अजगर को अपने फोन में कैद कर लिया. वहीं, सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद अजगर का रेस्क्यू कर लिया. इसके बाद अजगर को जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया गया. वहीं, अब सीसीटीवी व अन्य वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

ये भी पढ़ें- उत्तराखंड में खराब रहेगा मौसम, चार धाम तीर्थयात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह; बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

(मुनेश चौहान की रिपोर्ट)
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com