विज्ञापन
This Article is From Aug 31, 2016

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने जेपी नड्डा और धर्मेंद्र प्रधान को उत्तराखंड का चुनाव प्रभारी बनाया

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने जेपी नड्डा और धर्मेंद्र प्रधान को उत्तराखंड का चुनाव प्रभारी बनाया
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्रियों - जेपी नड्डा और धर्मेंद्र प्रधान को पार्टी का प्रभारी नियुक्त किया. साथ ही उन्होंने केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किया.

उत्तराखंड में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं और हरीश रावत सरकार को हटाने की बीजेपी की कोशिश के विफल होने के बाद इस चुनाव का महत्व और भी बढ़ गया है. कई बागी कांग्रेस विधायकों के बीजेपी में चले जाने से राज्य में उसकी स्थिति मजबूत हुई है, लेकिन मुख्यमंत्री हरीश रावत को विश्वास है कि बीजेपी को सत्ता से अलग रखने में सफल रहने के कारण उन्हें सहानुभूति के वोट मिल सकते हैं.

रावत सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए बीजेपी व्यापक पैमाने पर अभियान चला रही है. मणिपुर में भी वर्ष 2017 में चुनाव होना है और बीजेपी वहां 15 वर्ष से सत्ता पर काबिज कांग्रेस को कड़ी टक्कर देने का प्रयास कर रही है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2017, अमित शाह, बीजेपी, धर्मेंद्र प्रधान, जेपी नड्डा, Uttarakhand Assembly Polls 2017, Amit Shah, BJP, Dharmendra Pradhan, JP Nadda
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com