विज्ञापन
This Article is From Jul 20, 2025

देहरादून के मंदिर में हाथियों ने मचाया उत्पात, ट्रैक्टर को पलटा, एक व्यक्ति घायल

इस घटना से पूरे मानीमाई मंदिर में अफरा तफरी का माहौल बन गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को 108 की मदद से डोईवाला अस्पताल पहुंचाया. डोईवाला सभासद मनीष धीमान ने बताया कि जिस हाथी ने व्यक्ति पर हमला किया वह हर्रावाला का रहने वाला है और उसका नाम संजय है.

देहरादून के मंदिर में हाथियों ने मचाया उत्पात, ट्रैक्टर को पलटा, एक व्यक्ति घायल
  • डोईवाला के मनीमाई मंदिर पर भंडारे की तैयारी के दौरान हाथियों ने अचानक उत्पात मचाया जिससे अफरा तफरी मच गई
  • हाथियों के तांडव में एक व्यक्ति घायल हो गया जिसे पुलिस ने 108 एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया
  • तांडव के दौरान एक हाथी ने भंडारे के लिए खड़े ट्रैक्टर को भी पलट दिया जिससे नुकसान हुआ
देहरादून:

डोईवाला के मनीमाई मंदिर पर हाथियों का तांडव देखने को मिला. जानकारी के मुताबिक मनीमाई मंदिर पर भंडारे की तैयारी चल रही थी. इसी बीच शनिवार रात को हाथियों ने जमकर उत्पात मचा दिया. वहीं एक व्यक्ति को भी उन्होंने इस दौरान घायल कर दिया. इतना ही नहीं हाथी ने भंडारे के लिए खड़े ट्रैक्टर को भी हाथी ने पलट दिया. 

इस घटना से पूरे मानीमाई मंदिर में अफरा तफरी का माहौल बन गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को 108 की मदद से डोईवाला अस्पताल पहुंचाया. डोईवाला सभासद मनीष धीमान ने बताया कि जिस हाथी ने व्यक्ति पर हमला किया वह हर्रावाला का रहने वाला है और उसका नाम संजय है.

उन्होंने बताया कि हाथी ने लगभग 1 घंटे तक उत्पाद मचाया. उन्होंने बताया घायल व्यक्ति को 108 की मदद से अस्पताल भिजवा दिया गया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttarakhand News, Dehradun News, Dehradun Updates, Elephants Attack On A Temple
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com