विज्ञापन
This Article is From Dec 28, 2017

भूकंप से फिर हिला उत्तराखंड, रूद्रप्रयाग में महसूस किए गए झटके

मौसम विभाग कार्यालय के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि भूकंप का केंद्र चमोली जिले में 33 किलोमीटर की गहराई पर था.

भूकंप से फिर हिला उत्तराखंड, रूद्रप्रयाग में महसूस किए गए झटके
प्रतीकात्मक तस्वीर.
  • राज्य में एक महीने में दूसरी बार आया भूकंप
  • रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.7 मापी गई
  • भूकंप का केंद्र चमोली जिले में था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
देहरादून: उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग में गुरुवार शाम (28 दिसंबर) को भूकंप का झटका महसूस किया गया. रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.7 मापी गई. मौसम विभाग कार्यालय के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि करीब पौने पांच बजे राज्य के विभिन्न हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. उसका केंद्र चमोली जिले में 33 किलोमीटर की गहराई पर था. इससे जान-माल के नुकसान की आशंका खत्म हो गई.

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड में भूकंप : सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बयां किए झटके महसूस होने के वो पल

इस महीने प्रदेश में भूकंप की यह दूसरी घटना है. इससे पहले उत्तराखंड में छह दिसंबर को भूकंप आया था. उस समय उसकी तीव्रता 5.5 थी और उसका केंद्र रूद्रप्रयाग जिले में था. वह भूकंप पूरे राज्य के साथ-साथ दिल्ली और एनसीआर में भी महसूस किया गया था.

VIDEO : दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए


हिमालयी क्षेत्र का हिस्सा उत्तराखंड 'हाई सिस्मिक जोन' में आता है, यानी यहां भूकंप आने की आशंका हमेशा बनी रहती है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com