विज्ञापन

फॉर्च्यूनर पर फायरिंग कर रहे थे स्कॉर्पियो सवार... मॉर्निंग वॉक कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर को लगी गोली, मौत

Dehradun Retired Brigadier Shot: फॉर्च्यूनर गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर कार सवार युवकों में विवाद हो गया. इस दौरान स्कार्पियों सवार युवकों ने फॉर्च्यूनर सवार युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिसमें मॉर्निंग वॉक कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर को गोली लग गई.

फॉर्च्यूनर पर फायरिंग कर रहे थे स्कॉर्पियो सवार... मॉर्निंग वॉक कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर को लगी गोली, मौत

Dehradun Retired Brigadier Shot: देहरादून (Dehradun) राजपुर थाना क्षेत्र के जोहड़ी गांव में मॉर्निंग वॉक कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर (Retired Brigadier) को गोली लग गई. घायल अवस्था में रिटायर्ड ब्रिगेडियर को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह ओवरटेक करने को लेकर कार सवार दो युवकों में विवाद हुआ था.  

दो कार में सवार युवकों के बीच हुआ था विवाद

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे स्कॉर्पियो और फॉर्च्यूनर गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर कार सवार युवकों में विवाद हो गया. विवाद इतना इतना बढ़ गया कि स्कार्पियों सवार युवकों ने फॉर्च्यूनर सवार युवकों पर सरिया लाठी डंडों से भी जानलेवा हमला कर दिया. साथ ही ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं. 

युवकों ने ताबड़तोड़ कीं फायरिंग

इस दौरान हुई फायरिंग में मॉर्निंग वॉक कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर को गोली लग गई, जिसके बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी का माहौल हो गया. वहां मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

रिटायर्ड ब्रिगेडियर की गोली लगने से मौत

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों गाड़ियां इतनी तेज चल रही थी कि अगर उस समय यहां भीड़ होती तो कई लोग उन गाड़ियों के नीचे कुचल दिए जाते.

प्रत्यक्षदर्शी कुलदीप बिष्ट ने बताया कि स्कार्पियों सवार युवकों द्वारा फॉर्च्यूनर गाड़ी पर लगातार गोलियां चलाई जा रही थी. ताबड़तोड़ चल रही गोलियों के निशाने पर 74 वर्षीय रिटायर्ड ब्रिगेडियर आ गए और उन्हें गोली लग गई, जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

ये भी पढ़ें: थाने में गुहार लगाती रही मां-बेटी, इधर कढ़ाई से पीट-पीट कर सनकी ने बीमार पिता को मार डाला

लेखक के बारे में
img
किशोर कुमार रावत
Special Correspondent
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dehradun News, Dehradun Retired Brigadier
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com