विज्ञापन

जैस्मीन सैंडलस की कॉन्सर्ट में हादसा, बैरिकेड टूटा तो धड़ाम से गिरे फैन्स, हालात संभलने तक वाहेगुरु जपती रही सिंगर

जैस्मीन सैंडलस के देहरादून कॉन्सर्ट में हादसा, अचानक बैरिकेड टूटने की वजह से जमीन पर गिरे फैन्स. फैन्स के साथ अचानक इस हादसे पर घबरा गई सिंगर. मदद के लिए भेजी अपनी टीम.

जैस्मीन सैंडलस की कॉन्सर्ट में हादसा, बैरिकेड टूटा तो धड़ाम से गिरे फैन्स, हालात संभलने तक वाहेगुरु जपती रही सिंगर
जैस्मीन सैंडलस की कॉन्सर्ट में हादसा
Social Media
नई दिल्ली:

प्लेबैक सिंगर जैस्मीन सैंडलास के देहरादून कॉन्सर्ट में एक हादसा हो गया. यह हादसा ऑडियंस वाले सेक्शन की तरफ हुआ जब अचानक फैन्स की भीड़ और शायद प्रेशर की वजह बैरिकेडिंग टूट गया और लोग नीचे गिर पड़े. इसकी वजह से वेन्यू पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. दरअसल बैरिकेडिंग का एक हिस्सा टूट गया, जिससे आगे की लाइन में खड़े कई लोग अपना बैलेंस खो बैठे और गिर पड़े. इसके तुरंत बाद कॉन्सर्ट रोक दिया गया. जैस्मीन ने स्टेज से ही पूरे हालात को बिगड़ते हुए देख लिया था. उन्होंने तुरंत अपनी परफॉर्मेंस रोक दी और अपनी इंटरनल टीम और वहां मौजूद सिक्योरिटी गार्ड्स से कहा कि वे तुरंत इस सिचुएशन को संभालें और यह देखें कि भीड़ में मौजूद हर शख्स सुरक्षित रहे और उनकी देखभाल की जाए.

हालात काबू में आने तक वाहेगुरु जपती रहीं जैस्मीन सैंडलस

वेन्यू पर मौजूद चश्मदीदों ने बताया कि सिंगर काफी परेशान लग रही थीं और जब हालात को काबू में करने की कोशिशें चल रही थीं, तब उन्हें बार-बार “वाहेगुरु” जपते हुए सुना गया. सिंगर ने कहा, “दोस्तों, मुझे बहुत दुख है कि ऐसा हो रहा है. क्या मेरी इंटरनल टीम इसे संभाल सकती है? मैं चाहती हूं कि मेरी पूरी इंटरनल टीम इसे संभाले. ये सिक्योरिटी वाले बहुत एग्रेसिव हैं. मैं चाहती हूं कि मेरी टीम इसे तुरंत देखे और हैंडल करे.”

अपने दर्शकों की सुरक्षा को सबसे ऊपर रखते हुए, जैस्मीन ने भीड़ से भी बात की और सिक्योरिटी टीम से रिक्वेस्ट की कि वे हालात को सावधानी और सेंसिटिव तरीके से संभालें. उन्होंने इस रुकावट के लिए दर्शकों से माफी मांगी और टीम को खास तौर पर कहा कि वे यह सुनिश्चित करें कि किसी को चोट न लगे. कॉन्सर्ट फिर से शुरू होने से पहले उन्होंने दर्शकों की सेफ्टी को लेकर अपनी कमिटमेंट के बारे में बताया.

वर्कफ्रंट पर क्या है सीन?

वर्कफ्रंट पर बात करें तो जैस्मीन ने हाल ही में रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज' के अपने गाने ‘जाइए सजना' से बड़ी सफलता हासिल की है. यह फिल्म पिछले साल रिलीज हुई ‘धुरंधर' का सीक्वल थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार रिकॉर्ड बनाए थे.

यह भी पढ़ें: सलमान खान के गुस्से से घबराए पैप्स भाई को देखते ही कहने लगे सॉरी-सॉरी, दबंग खान बोले- जोर से बोलो

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jasmine Sandlas Concert Incident, Jasmine Sandlas Performance, Jasmine Sandlas, Jasmine, Jasmine Sandlas News, Jasmine Sandlas Dehradun Concert, Dhurandhar Singer Jasmine Sandlas, Jasmine Sandlas Jaiye Sajna, Jasmine Sandlas Stops Dehradun Concert After Mishap, Jasmine Sandlas Pauses Dehradun Concert After Barricade Collapse
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com