विज्ञापन
This Article is From Nov 28, 2016

आगरा को अंतरराष्ट्रीय शहर बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे : अखिलेश

आगरा को अंतरराष्ट्रीय शहर बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे : अखिलेश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
आगरा: अखिलेश यादव ने रविवार को आगरा में इनर रिंग रोड का उद्घाटन किया और कहा कि सपा आगरा को अंतरराष्ट्रीय शहर बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी. इसके बाद ग्रीनपथ (साइकिल ट्रैक) पर साइकिल चलाते हुए वह मंच पर पहुंचे.

यहां कई योजनाओं का लोकार्पण करते हुए उन्होंने कहा कि 500 और 1000 रुपये के नोट बंद होने से लोगों को डीजल और पेट्रोल की किल्लत तो होगी, लेकिन साइकिल ही काम आएगी और विपक्षी दल बसपा, कांग्रेस और भाजपाई इसका उपयोग करते नजर आएंगे. उन्होंने कहा कि साइकिल ही लोगों के काम आती है जिसमें न तो पेट्रोल की जरूरत है और न ही डीजल की.

मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा सरकार काम पर विश्वास करती है और उन्होंने अपनी कई योजनाओं का जिक्र भी किया जिससे आने वाले समय में भविष्य की पीढ़ी उसका लाभ उठाएगी.

उन्होंने जनता से सवाल किया कि कुछ दिन पूर्व प्रधानमंत्री आए थे, शायद आगरा को कुछ दे गए होंगे। लेकिन हम समाजवादी लोग इस बात को स्पष्ट करते हैं कि यदि वर्ष 2017 में उनकी सरकार आई तो आगरा को अंतरराष्ट्रीय शहर बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अखिलेश यादव, आगरा, समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश, Akhilesh Yadav, Agra, Samajwadi Party, Uttar Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com