विज्ञापन

काशी में दिवाली से पहले शुरू होगा रोपवे, कैंट रेलवे स्टेशन से गोदौलिया सिर्फ 15 मिनट में, जानें कितना है किराया

हर दिन हजारों और लाखों की संख्या में भक्त बनारस पहुंचते हैं. संकरे रास्ते होने की वजह से उनको बहुत जाम झेलना पड़ता है, स्थानीय लोग भी जाम से परेशान रहते हैं.रोपवे सेवा शुरू होने से उनको ट्रैफिक से बड़ी राहत मिलेगी. लोग रोपवे के जरिए रोजमर्रा का घंटों का सफर मिनटों में तय कर पाएंगे.

काशी में दिवाली से पहले शुरू होगा रोपवे,  कैंट रेलवे स्टेशन से गोदौलिया सिर्फ 15 मिनट में, जानें कितना है किराया
वाराणसी रोपवे का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है.
  • वाराणसी में भारत का पहला अर्बन ट्रांसपोर्ट रोपवे प्रोजेक्ट 94.35 प्रतिशत पूरा हो चुका है और ट्रायल रन जारी है
  • कैंट से गोदौलिया तक 3.85 किलोमीटर लंबा रोपवे 5 स्टेशनों और 29 टावरों के साथ बनाया जा रहा है
  • वाराणसी छावनी से गोदौलिया तक रोपवे का किराया 50 रुपये और स्मार्ट पास से 40 रुपये निर्धारित है
लखनऊ:

भगवान शिव की नगरी काशी यानी कि वाराणसी में दुनिया का तीसरा और भारत का पहला अर्बन ट्रांसपोर्ट रोपवे बनाया जा रहा है, जिसका काम तेजी से चल रहा है और अभी ट्रायल रन किए जा रहे हैं. इस प्रोजेक्ट का 94.35 फीसदी काम पूरा हो चुका है.मतलब यह कि निर्माण कार्य अंतिम चरण में है.जल्द ही काशी के लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी और हवा में सफर का अनुभव भी मिलेगा. काशी विद्यापीठ स्टेशन पर तो ट्रायल रन भी शुरू हो चुका है. इसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें रोपवे का ट्रायल रन होता देखा जा सकता है.

कैंट-गोदौलिया रोपवे परियोजना का काम जल्द पूरा होने को है. यह रोपवे 3.85 किलोमीटर लंबा बनाया जा रहा है, जिसका 94.35 फीसदी काम पूरा हो गया है. अब सिर्फ स्टेशनों पर फिनिशिंग समेत कुछ अन्य काम ही बाकी हैं. जिस स्पीड से काम चल रहा है उसे देखकर उम्मीद की जा रही है कि नवंबर में दिवाली से पहले ये काम पूरा हो सकता है. टेस्टिंग और ट्रायल का काम भी तेजी से चल रहा है. 

रोपवे के लिए बनाए गए 5 स्टेशन

करीब 3.85 किमी. लंबे इस रोपवे में पांच स्टेशन बनाए जा रहे हैं, जो कि कैंट रेलवे स्टेशन, काशी विद्यापीठ, रथयात्रा, गिरजाघर और गोदौलिया में बन रहे हैं. गिरजाघर वाला स्टेशन तकनीकी स्टेशन बनाया जा रहा है. इस पूरे रोपवे कॉरिडोर में 29 टावर बन रहे हैं.  स्टेशन परिसरों में फिनिशिंग का काम स्पीड से चल रहा है. ये काम पूरा होने के बाद कैंट से गोदौलिया के बीच आवाजाही बहुत ही आसानहो जाएगी, इसमें समय बचेगा वो अलग. 

कितना होगा रोपवे का किराया?

  • वाराणसी छावनी रेलवे स्टेशन और गोदौलिया के बीच करीब 4 किमी. की यात्रा के लिए 50 रुपये किराया 
  • वाराणसी छावनी स्टेशन से गोदौलिया तक की पूरी यात्रा का किराया 50 रुपये
  • यात्रियों की सुविधा के लिए स्मार्ट पास की भी व्यवस्था 
  • स्मार्ट पास से छावनी से गोदौलिया तक की यात्रा 40 रुपये में
  • विद्यापीठ से रथयात्रा स्टेशन तक के सफर के लिए लगेंगे 8 रुपये 
  • प्रीमियम गोंडोला सेवा का किराया 2,000 रुपये
  • संस्था या समूह अगर प्री बुकिंग करता है तो गोंडोला से प्रति यात्रा 1,200 रुपये

रोपवे से घंटों का सफर मिनटों में होगा तय

बता दें कि हर दिन हजारों और लाखों की संख्या में भक्त बनारस पहुंचते हैं. संकरे रास्ते होने की वजह से उनको बहुत जाम झेलना पड़ता है, स्थानीय लोग भी जाम से परेशान रहते हैं.रोपवे सेवा शुरू होने से उनको ट्रैफिक से बड़ी राहत मिलेगी. लोग रोपवे के जरिए रोजमर्रा का घंटों का सफर मिनटों में तय कर पाएंगे. रोपवे की सुविधा यात्रियों को शहर के मुख्य इलाकों के बीच तेज और सुंदर सफर का अनुभव देगी. 

ये वीडियो भी देखें-

ये भी पढ़ें-बनारस में काशी विश्ननाथ का रोपवे तैयार, नहीं झेलना पड़ेगा जाम, फटाक से पहुंचेंगे बाबा के धाम, जानें किराया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Varanasi Ropeway, Varanasi Ropeway Details, Varanasi Ropeway Latest News, Varanasi Ropeway Price Details, Varanasi Ropeway Ticket Price
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com