यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
- हंगामे भरी रही शीतकालीन सत्र की शुरुआत
- हंगामे के कारण नहीं हो सका प्रश्नकाल
- सपा सदस्य नारे लिखी टोपियां पहने तथा बैनर लिए थे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ:
उत्तर प्रदेश विधान परिषद में शीतकालीन सत्र की शुरुआत आज हंगामे भरी रही. कानून व्यवस्था तथा कुछ अन्य मुद्दों को लेकर विपक्षी सदस्यों के जोरदार हंगामे की वजह से प्रश्न काल नहीं हो सका. पूर्वाह्न 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सपा तथा कांग्रेस सदस्य कानून व्यवस्था, किसानों को खाद एवं बीज की किल्लत तथा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के विरोध समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए सदन के बीचोबीच आ गये. सपा सदस्य नारे लिखी टोपियां पहने तथा बैनर लिए थे.
यह भी पढ़ें: बैठकों के मामले में संसद से भी खराब रिकॉर्ड है विधानसभाओं का
इसके अलावा बसपा सदस्य भी अपने स्थान पर खड़े होकर नारेबाजी करने लगे. सभापति रमेश यादव ने हंगामा कर रहे सदस्यों से अपने स्थान पर जाने का बार बार आग्रह किया, लेकिन हंगामा थमता नहीं देख, उन्होंने सदन की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी.
VIDEO: बैठकों के मामले में विधानसभाओं का रिकॉर्ड काफ़ी ख़राब
बाद में सभापति ने स्थगन अवधि को अपराह्न 12 बजे तक बढ़ा दिया. इस तरह प्रश्नकाल नहीं हो सका.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं