विज्ञापन
This Article is From Mar 02, 2018

उत्तरप्रदेश: होली के रंग में डूबे काशीवासी, शहर में जमकर हुई मस्ती, देखें तस्वीरें

बनारस में रंगभरी एकादशी के दिन से ही होली का खुमार सिर चढ़ के बोलने लगता है.

उत्तरप्रदेश: होली के रंग में डूबे काशीवासी, शहर में जमकर हुई मस्ती, देखें तस्वीरें
होली के रंग में रंगे वाराणसी के लोग
  • होली के रंग में डूबे काशीवासी
  • रंगभरी एकादशी को लोग बाबा विश्वनाथ और गौरा के साथ होली खेलते हैं
  • दूसरे दिन शमशान घाट पर बाबा के साथ चिता भष्म की होली होती है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
वाराणसी: बनारस में रंगभरी एकादशी के दिन से ही होली का खुमार सिर चढ़ के बोलने लगता है. रंगभरी एकादशी को बनारस के लोग बाबा विश्वनाथ और गौरा के साथ होली खेलते हैं. उसके दूसरे दिन शमशान घाट पर बाबा के साथ चिता भष्म की होली होती है और फिर बनारस के घाटों पर भांग अबीर गुलाल के साथ तबले और ढोलक की थाप पर सुरों की होली शुरू हो जाती है, जो होली के दिन अपने पूरे चरम पर होती है. 

यह भी पढ़ें: अपनी नानी के साथ होली खेलने इटली पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी
 
holi

बनारस के अस्सी घाट पर बीएचयू के छात्र होली के रंग में डूबे नजर आते हैं. होली के ये खुमार तभी चढ़ता है जब भांग हो लिहाजा घाट पर रहने वाले शख्स फ़ौरन इस टोली में शामिल हो कर भांग की तरंग बिखेरने लगते हैं.  लेकिन होली में गीतों के साथ जोगीरा के बोल का भी महत्व है. लिहाजा, दशाश्वमेघ घाट पर इसका भी रंग आपको  दिख जायेगा. 

यह भी पढ़ें: Holi 2018: होली पर इस गोरी ने गाया 'जोगीरा सा रा रा', Video से सोशल मीडिया पर मचा तहलका
holi

व्यंग्य के इस फुहार के साथ होली पर बनारस की उस विधा की जीवंतता दिखती है, जिसके लिये पूरी दुनिया में बनारस की होली जानी जाती है. समाज की घटना पर चोट करते जोगीरा के बोल के अलावा बनारस में कीर्तन के साथ भी होली की विधा है. होली के दिन लोग अलग अलग मोह्हले से अपनी टोली बना कर बाबा विश्वनाथ के मंदिर जा कर उनसे होली खेलते हैं. 

यह भी पढ़ें: Holi के मौके पर रिलीज हुआ ये गाना, इंडियन आइडल के सिंगर का पूरा हुआ सपना
holi


कीर्तन की होली के साथ बनारस में होली की जो शुरुआत होती है, वो दिन चढ़ते-चढ़ते घाट पर उसका समा बांध जाता है. कहीं कवियों की टोली तो कहीं राजनितिक होली खेलते देश और विदेश के लोग नजर आने लगते हैं,  लेकिन इसमें ख़ास यही होता है कि हर टोली के साथ ढोलक मजीरा होता है. 

VIDEO: व्यंग्य के रंग में कुमार विश्वास
इस रंग में देश ही नहीं विदेश से आये सैलानी भी पूरे मजे के साथ होली खेलते हैं और एक दूसरे को रंग लगते हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com