फाइल फोटो
मुजफ्फरनगर:
यूपी के शामली जिले में फर्जी दस्तावेज के आधार पर अपनी बीवी का पासपोर्ट हासिल करने की कोशिश करने के आरोप में एक मौलवी को गिरफ्तार किया गया है. थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि मौलवी ने अपनी दूसरी बीवी के लिये पासपोर्ट का आवेदन किया था और इसके लिये उसने पहली बीवी के दस्तावेज दिये थे, जिसकी मौत हो चुकी है.
उन्होंने बताया कि जांच के दौरान यह पता चला कि पासपोर्ट के लिये दस्तावेज पहली बीवी के नाम पर हैं. पहली बीवी की मौत के बाद मौलवी ने अपनी साली से शादी की थी. अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में मौलवी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
वहीं रियाद में 2016 से कथित रूप से एक कंपनी के लिए काम करने को मजबूर किये गये झारखंड के 32 श्रमिक विदेश मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद स्वदेश लौट आये हैं. केन्द्रीय मंत्री जयंत सिन्हा के कार्यालय ने यह जानकारी दी. ये श्रमिक राज्य के हजारीबाग, बोकारो और गिरीडीह जिलों के हैं. श्रमिकों से स्वदेश वापसी का अनुरोध मिलने पर नागर विमानन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने इस वर्ष जुलाई में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को पत्र लिखा था.
पत्र में कहा गया था कि इन श्रमिकों को वहां बंधक बनाकर रखा गया है और बताया जाता है कि अक्टूबर 2017 से उन्हें वेतन भी नहीं दिया जा रहा है. उनके पासपोर्ट भी जब्त कर लिये गये. विदेश मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद पिछले सप्ताह ये श्रमिक अपने घर वापस लौट आये.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं