विज्ञापन
This Article is From Jan 04, 2018

उत्तरप्रदेश : अलाव ताप रहे लोगों को एक अनियन्त्रित ट्रेलर ने रौंदा, 2 की मौत

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में एक पूर्व प्रधान भी है. उधर हादसे से गुस्साए लोगों ने हंगामा किया. 

उत्तरप्रदेश : अलाव ताप रहे लोगों को एक अनियन्त्रित ट्रेलर ने रौंदा, 2 की मौत
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जनपद के बिहार थाना क्षेत्र में अलाव ताप रहे लोगों को अनियन्त्रित ट्रेलर ने रौंद दिया. इस हादसे में जहां दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं चार लोग घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में एक पूर्व प्रधान भी है. उधर हादसे से गुस्साए लोगों ने हंगामा किया. जानकारी के मुताबिक बुधवार को थाना क्षेत्र बिहार के आकमपुर तिराहा के पास कुछ लोग आग जला कर अलाव ताप रहे थे. इसी दौरान आए एक तेज रफ्तार अनियन्त्रित ट्रेलर ने लोगों को रौंद दिया.

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान सिंध प्रांत में सड़क दुर्घटना, 10 की मौत, 15 घायल

इस हादसे में दीना (45) पुत्र मोहम्मद अली और गोलू सिंह (22) पुत्र देवकुमार की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं आकमपुर के पूर्व प्रधान ओमप्रकाश यादव समेत चार लोग घायल हो गए. 

पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है. उधर घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दुर्घटना करने वाले वाहन को फूंकना चाहा, जिन्हें पुलिस ने रोक लिया. 

VIDEO : नोएडा में स्कूली बच्चों से भरी बस पलटी​

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uncontrolled Trailer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com