विज्ञापन

वाराणसी में बनेगा 21 KM लम्बा फोर लेन एलिवेटेड रोड, 19 गांवों और मोहल्ले में जमीनों की रजिस्ट्री पर लगी रोक!

वरुणा और अस्सी नदी के किनारे बसे वाराणसी शहर के कायाकल्प की तैयारी चल रही है. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने वरुणा नदी के किनारे रिंग रोड से राजघाट के बीच एलिवेटेड सड़क का प्रस्ताव तैयार किया है, जिससे भक्त गंगा के किनारे से विश्वनाथ धाम आराम से जा सकेंगे.

वाराणसी में बनेगा 21 KM लम्बा फोर लेन एलिवेटेड रोड, 19 गांवों और मोहल्ले में जमीनों की रजिस्ट्री पर लगी रोक!
वाराणसी में जमीन की रजिस्ट्री बंद

Prohibition On Land Registration: वाराणसी में प्रॉपर्टी में निवेश के लिए जमीन ढूंढ रहे लोगों के लिए एक बुरी खबर है. वाराणसी जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने जारी एक आदेश में जिले के 19 गांवों और गंगा के सीमावर्ती इलाके के 34 मोहल्लों में जमीन की रजिस्ट्री पर रोक लगा दी है, जिससे अब इन स्थानों पर जमीन की बिक्री और खरीद दोनों नहीं हो पाएगी. इस रोक से यहां जमीन खरीद चुके लोग अब रजिस्ट्री नहीं करवा पाएंगे.

वरुणा नदी के किनारे रिंग रोड से राजघाट के बीच 21.153 किमी लम्बा प्रस्तावित एलिवेटेड फोर लेन सड़क को दो स्थलों क्रमशः चौका घाट और सरैया के पुराना पुल से जोड़ा जाएगा. यह फोर लेन सड़क गंगा के उत्तर और पश्चिम दिशा से गुजरेगी और सीधे जीटी रोड सड़क से जुड़ेगी. इसे भविष्य में गंगा में प्रस्तावित सिग्नेचर ब्रिज से जोड़ा जा सकता है.

ये भी पढ़ें-Ugliest Man: दुनिया का सबसे बदसूरत इंसान 'गॉडफ्रे बागूमा', तानों को बनाया तराना, 2 शादी से हैं 8 बच्चे!

तीन एलिवेटेड सड़क और फ्लाइओवर का निर्माण 

गंगा पार में प्रस्तावित रिवर फ्रंट डेवपलमेंट परियोजना के तहत डोमरी से रामनगर के बीच सिक्स लेन की सड़क भी प्रस्तावित है. इसमें एक एलिवेटेड पुल सामने घाट स्थिति वर्तमान पुल से विश्व सुंदरी पुल के बीच बनेगा, जिसकी लम्बाई 10 किलोमीटर होंगी. प्रशासन ने एलीवेटेड ब्रिज के लिए आसपास के गांव रमना डोमरी सीर, गोवर्धन, छित्तूपुर, भगवान पुर, नगवा और नारिया आदि क्षेत्रो में जमीन की खरीद फरोक्त पर भी रोक लगा दी है.

इन इलाकों में नहीं होगी जमीन की खरीद-फरोख्त

जिलाधिकारी ने प्रस्तावित फोर लेन एलिवेटेड सड़क के लिए नगरीय क्षेत्र हुकुलगंज, शहरखास, पहाड़पुर, भरथरा, पिसौर, दनीयलपुर, छितौनी, कोंटवा, इंद्रपुर. सिकरौल, खजुरी, घोसाबाद, चौका घाट, काजी सादुललपुर, अलैपुर, मकदम पुर, भदोहु, कज्जाकपुरा, कैटोमेन्ट, जेलखाना, सुजाबाद, किलाखोजना, छित्तूपुर, भगवान पुर, नगवा और नारिया क्षेत्रों में जमीन की रजिस्ट्री और लैंड युज के चेंज पर भी रोक लगा दी है.

ये भी पढ़ें-Liquor Bottles: शराब की खाली बोतल लौटाओ, 10 रुपए पाओ? कहां लगी है ये अनोखी मशीन?

Latest and Breaking News on NDTV

21.153 किमी लम्बा एलिवेटेड सड़क का प्रस्ताव

डीएम वाराणसी सत्येद्र कुमार के अनुसार भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने वरुणा नदी के किनारे रिंग रोड से राजघाट के बीच 21.153 किमी लम्बा एलिवेटेड सड़क का प्रस्ताव तैयार किया है. इस सड़क से काशी विश्वनाथ धाम जाने वाले भक्त बिना शहर में प्रवेश किए गंगा के किनारे से आराम से विश्वनाथ धाम जा सकेंगे, जिससे मुख्य मार्गो पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा.

ये भी पढ़ें-पासपोर्ट दिखाने पर ही भारतीयों को मिलती है इस इंडियन गांव में एंट्री, नहीं चलता है रुपया?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP News, Land Registry, Varanasi, Property News Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com