उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में मंगलवार शाम को एक सड़क दुर्घटना में एक नवविवाहित जोड़े की मौत हो गई. उनकी मोटरसाइकिल को एक तेज रफ्तार ट्रेलर ट्रक ने रौंद दिया. स्थानीय लोगों का दावा है कि तेज रफ्तार ट्रकों की लगातार आवाजाही के कारण सड़कें असुरक्षित हो गई हैं और इस तरह के मामले लगातार सामने आते रहते हैं. उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना शाम करीब 5.45 बजे हलधरपुर इलाके में गढ़वा मोड़ के पास हुई, जब पवन कुमार सिंह (29) और उनकी पत्नी रिंकी सिंह (26) मोटरसाइकिज से पिलखी वरुणा गांव में अपने घर जा रहे थे.
राष्ट्रीय राजमार्ग 34 पर तेज रफ्तार ट्रेलर ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे दंपति गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने तत्काल मदद की, लेकिन इसके बावजूद दोनों को बचाया नहीं जा सका.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ट्रक को जब्त किया, चालक फरार: पुलिस
हलधरपुर एसएचओ जगदीश विश्वकर्मा ने बताया कि ट्रेलर ट्रक ने मोटरसाइकिल को रौंद दिया, जिससे दंपति की मौके पर ही मौत हो गई. उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दंपति को रतनपुरा के जोगापुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और दंपत्ति के परिवार को सूचित कर दिया गया है.
विश्वकर्मा ने बताया कि ट्रेलर ट्रक को जब्त कर लिया गया है, लेकिन दुर्घटना के बाद चालक मौके से भागने में सफल रहा. उन्होंने कहा, "हमें परिवार से शिकायत मिली है और आगे की जांच चल रही है."
ट्रेलर ट्रक चालकों के खिलाफ लोगों में आक्रोश
इस बीच दुर्घटना के बाद इलाके में ट्रेलर ट्रक चालकों के खिलाफ लोगों में आक्रोश है. स्थानीय लोगों ने तेज गति से चलने वाले ट्रकों की लगातार आवाजाही पर चिंता व्यक्त की, खासकर शाम के समय जिससे सड़कें असुरक्षित हो गई हैं.
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारण पेहसा बाजार से हलधरपुर तक चार किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया, जिसमें मुख्य रूप से भारी ट्रेलर ट्रक थे. स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह पहली ऐसी दुर्घटना नहीं थी. हलधरपुर बाजार में इसी तरह की एक घटना को याद करते हुए उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले एक ट्रेलर ने दो लोगों को कुचल दिया था.
कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रेलर चालक अक्सर गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन पर बात करते देखे जाते हैं, जो कई सड़क दुर्घटनाओं का एक प्रमुख कारण रहा है. एक स्थानीय व्यक्ति ने दावा किया, "इनमें से कई दुर्घटनाएं इसलिए होती हैं क्योंकि चालक अपने फोन में व्यस्त रहते हैं."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं