विज्ञापन
This Article is From Apr 19, 2017

यूपी के प्रतापगढ़ जिले में खेत से मिला युवती का शव, हत्या की आशंका

यूपी के प्रतापगढ़ जिले में खेत से मिला युवती का शव, हत्या की आशंका
पुलिस के मुताबिक जब शव बरामद हुआ, रक्तरंजित था, और उसकी आंखें फोड़ी गई थीं... (प्रतीकात्मक चित्र)
प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में उदयपुर थानाक्षेत्र के उमरार गांव में एक खेत से एक युवती का शव बरामद हुआ है, और पुलिस ने उसकी हत्या किए गए होने की आशंका जताई है.

थाना प्रभारी सुरेश चंद्र तिवारी ने बुधवार को बताया कि पुन्नू सरोज (18) सोमवार को घर से अचानक लापता हो गई थी. उसके परिजनों ने मंगलवार की सुबह गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, और गांव के ही एक युवक पर संदेह व्यक्त किया था.

थाना प्रभारी ने बताया कि मंगलवार देर शाम युवती का रक्तरंजित शव बरामद हुआ, जिसकी दोनों आंखें फोड़ दी गई थीं. फिलहाल अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है.

(इनपुट भाषा से भी)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com