विज्ञापन
This Article is From Aug 26, 2019

गंदे नाले में फेंक दी गई मासूम बच्ची के लिए फरिश्ते साबित हुए पुलिस कर्मी

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में गंदे नाले में फेंकी गई मासूम बच्ची को एक राहगीर ने देखा और पुलिस को सूचना दी

गंदे नाले में फेंक दी गई मासूम बच्ची के लिए फरिश्ते साबित हुए पुलिस कर्मी
प्रतीकात्मक फोटो.
  • पुलिस कॉन्स्टेबल ऋषिपाल ने बच्ची को नाले से निकला
  • बच्ची को अस्पताल ले जाने के लिए गाड़ी तेज भगाई
  • अनजान लोगों के खिलाफ मुक़दमा दर्ज किया गया
लखनऊ:

यूपी के बदायूं जिले में गंदे नाले में फेंक दी गई एक मासूम बच्ची की जान पुलिस वालों ने बचाई और उसे अस्पताल में भर्ती किया. बच्ची को गंदे नाले में पड़ा देखकर किसी राहगीर ने पुलिस को खबर की थी.अगर वह लड़की न होती तो वह नाले में न होती. उसे नाले में पड़ा देखकर एक राहगीर का दिल तड़प गया. उसने पुलिस बुलाई.

पुलिस कॉन्स्टेबल ऋषिपाल उसे नाले से निकल लाए. अक्सर बदनामी की वजह से खबरों में रहने वाले पुलिस वाले बच्ची के लिए फरिश्ता साबित हुए. उसे अस्पताल ले जाने के लिए जितनी तेज गाड़ी चला सकते थे, चलाई.

अस्पताल में भी पुलिस वाले बच्ची की खैर-खबर लेते रहे.पुलिस ने इस मामले में अनजान लोगों के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कर लिया है.

मालूम नहीं कब से वे कूड़े-कचरे और नालों में फेंकी जा रही हैं, मालूम नहीं कब तक फेंकी जाएंगी…इसके खिलाफ कितने कानून बने…लेकिन जब तक ज़हनियत नहीं बदलेगी…क़ानून क्या करेगा?

VIDEO: बाढ़ के बीच कंधे पर बैठाकर पुलिसवाले ने बचाई 2 बच्चियों की जान, लोगों ने हनुमान से की तुलना

VIDEO : पुलिस कर्मियों ने दंपत्ति को बचाया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Police Rescue Girl
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com