विज्ञापन
This Article is From Mar 27, 2018

संदिग्ध मादक द्रव्य तस्कर उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी युवक इस द्रव्य को पंजाब और आसपास के राज्यों में पहुंचाने की तैयारी में था.

संदिग्ध मादक द्रव्य तस्कर उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार
यूपी पुलिस की फाइल फोटो
नई दिल्ली: उत्तर-प्रदेश पुलिस ने मादक द्रव्य के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से जब्त किए गए मादक द्रव्य की बाजार में कीमत चार करोड़ रुपये के आसपास है. गौरतलब है कि पुलिस के हत्थे चढ़े इस तस्कर पर एक लाख रुपये का इनाम था. पुलिस ने आरोपी रियाज खान उर्फ बाबू को उत्तर प्रदेश में बरेली में उसके भाई के घर से गिरफ्तार किया. पुलिस के मुताबिक बरेली में उसके घर से उत्तम गुणवत्ता वाली एक किलोग्राम हेराइन बरामद की गई है.

यह भी पढ़ें: घातक हथियार बनाने के लिए बैंकॉक से तस्करी करके लाए गए पुर्जे, आरोपी गिरफ्तार

गौरतलब है कि इससे पहले भी पुलिस ने बरेली से कई तस्करों को मादक द्रव्यों के साथ गिरफ्तार किया था. पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी युवक इस द्रव्य को पंजाब और आसपास के राज्यों में पहुंचाने की तैयारी में था. पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है. साथ ही पुलिस आरोपी के अन्य साथियों तक भी पहुंचने की कोशिश कर रही है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com