विज्ञापन
This Article is From May 13, 2018

UP : कुशीनगर में फिर पैर पसार रहा इंसेफेलाइटिस, मरीजों की संख्या बढ़ी

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में इंसेफेलाइटिस फिर पैर पसार रहा है. इस बार ऑफ सीजन में ही इंसेफेलाइटिस के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है.

UP : कुशीनगर में फिर पैर पसार रहा इंसेफेलाइटिस, मरीजों की संख्या बढ़ी
प्रतीकात्मक चित्र
  • कुशीनगर में इंसेफेलाइटिस का कहर
  • इस बार ऑफ सीजन में ही बीमारी ने फैलाये पैर
  • जिला अस्पताल में हर दिन बढ़ रही मरीजों की संख्या
कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में इंसेफेलाइटिस फिर पैर पसार रहा है. इस बार ऑफ सीजन में ही इंसेफेलाइटिस के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. हर दिन जिला अस्पताल में औसतन 10 मरीज भर्ती हो रहे हैं, जिनमें दो से तीन की खराब हालत होने के कारण आईसीयू वार्ड में रखना पड़ रहा है. यह सिलसिला एक हफ्ते से चल रहा है. जिला अस्पताल में 10 बेड का एईएस वार्ड व 10 बेड का आईसीयू है. शनिवार की सुबह एईएस वार्ड फुल था, जबकि आईसीयू में इंसेफेलाइटिस के तीन गंभीर मरीजों का इलाज चल रहा था. ये तीनों 10 साल से कम उम्र के बच्चे हैं. यह क्रम लगातार बना हुआ है.

यह भी पढ़ें : UP: गोरखपुर में टीकाकरण अभियान की शुरुआत करेंगे योगी आदित्यनाथ

डॉक्टरों के मुताबिक, रोज औसतन 10 मरीज आ रहे हैं जिनमे से दो से तीन को एक दो दिन आईसीयू में रखना पड़ रहा है. सभी सीएचसी व पीएचसी पर इंसेफेलाइटिस के लिए 4-4 बेड आरक्षित हैं. मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बजरंगी पाण्डेय ने बताया कि जिला अस्पताल में एईएस व आईसीयू सक्रिय हैं. मरीजों के आने का सिलसिला लगातार बना हुआ है. आपको बता दें कि कुशीनगर गोरखपुर से सटा हुआ जिला है और यह जिला पहले भी इंसेफेलाइटिस का कहर झेल चुका है. 

VIDEO: गोरखपुर के पड़ोसी जिले कुशीनगर में इन्सेफेलाइटिस के कहर पर खास रिपोर्ट
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kushinagar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com